राष्ट्रीय

कोलकाता स्थित सरसुना इलाके में एक फ्लैट से दो करोड़ से अधिक के सोने के आभूषण और 26.5 लाख रुपये की नकदी के चोरी के आरोप में कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक (बीसीए) के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया।

कोलकाता स्थित सरसुना इलाके में एक फ्लैट से दो करोड़ से अधिक के सोने के आभूषण और 26.5 लाख रुपये की नकदी के चोरी के आरोप में कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक (बीसीए) के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता स्थित सरसुना इलाके में एक फ्लैट से दो करोड़ से अधिक के सोने के आभूषण और 26.5 लाख रुपये की नकदी के चोरी के आरोप में कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक (बीसीए) के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बीसीए के 20 वर्षीय छात्र ने ओटीटी प्लेटफार्म पर अपराध से संबंधित कहानियां देखने के बाद चोरी की साजिश रची थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टुकली उपनाम से जाने जाने वाले इस छात्र को कक्षा 11 में नकल करने के आरोप में स्कूल से निकाल दिया गया था।

दूसरे स्कूल से पास होने के बाद उसके पिता के प्रयासों से उसे कालेज में दाखिला मिल गया, लेकिन पढ़ाई में उसकी कोई रुचि नहीं रही। उसने अपनी प्रेमिका की एक सहेली के फ्लैट को निशाना बनाया क्योंकि उसे पहले से पता था कि उसमें काफी नकदी और सोने के गहने रखे हुए हैं।

साबुन पर निशान बनाकर नकली चाबी बनवाई

उसने साबुन पर फ्लैट की चाबी का निशान बनाकर एक नकली चाबी बनवाई। इसके बाद आनलाइन एक इलेक्टि्रक आरी और एक पैसे गिनने की मशीन खरीदी ताकि वह चोरी को सटीकता से अंजाम दे सके।

उसने आरी का इस्तेमाल करके पीछे से लाकर को काटकर उसमें से 1.2 किलोग्राम सोने के आभूषण और 26.5 लाख रुपये नकद निकाल लिए।

फ्लैट के अंदर ही मशीन की मदद से पैसों की गिनती की और फिर उन्हें बैग में भरकर लूट का सामान लेकर चला गया।

चोरी की गई वस्तुएं बाद में पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान उसकी प्रेमिका के दोस्त के फ्लैट से बरामद की गईं।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर उसे गिरफ्तार किया जा सका।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह हमेशा धनवान बनने के आसान रास्ते से आकर्षित रहता था और बिना पढ़ाई किए विलासितापूर्ण जीवन शैली का सपना देखता था। जांच अधिकारी ने बताया कि अपराध के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button