Games

आरसीबी 2026 में बिक्री के लिए तैयार मानी जा रही है, डायजियो ने स्वामित्व की औपचारिक समीक्षा प्रक्रिया शुरू की है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइज़ी को लेकर बड़ा बदलाव संभव है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL), जो डियाजियो की भारतीय शाखा है, ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि वह अपनी सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) में निवेश की समीक्षा कर रही है।
इस समीक्षा के अंतर्गत पुरुष व महिला दोनों आरसीबी टीमें शामिल हैं और प्रक्रिया मार्च 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) करीब ₹17,000 करोड़ में RCB खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकता है।
विजय मल्ल्या ने 2008 में RCB को खरीदा था, बाद में डियाजियो ने 2016 में इसका पूरा स्वामित्व ले लिया।
आरसीबी का ब्रांड वैल्यू करीब 2 अरब डॉलर है, जो इसे IPL की सबसे कीमती टीमों में से एक बनाता है।
2025 में RCB ने अपना पहला IPL खिताब जीता था।

हालांकि, टीम हाल में एक दुर्घटना के कारण विवादों में है— विजय जश्न के दौरान बेंगलुरु में भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी।
अब USL और डियाजियो आरसीबी से दूरी बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button