क्राइम समाचार

धार्मिक नगरी मथुरा में देह व्यापार का खुलासा – सीओ आशना चौधरी की सख्त कार्रवाई!

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस ने पकड़े युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में।

हाईलाइट

आस्था की नगरी में अधर्म का अड्डा! मथुरा पुलिस की बड़ी छापेमारी से हड़कंप।
 सीओ सिटी आशना चौधरी (IPS) की अगुवाई में कार्रवाई, शर्मनाक हालात में मिले 11 लोग।
भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर शर्मनाक हरकत — स्पा सेंटर से बरामद हुए आपत्तिजनक सामान।
विकास मार्केट बना वेश्यावृति का गढ़! पुलिस ने किया भंडाफोड़, सेंटर हुआ सील।
 श्रद्धालुओं की नगरी में पाप का कारोबार, मथुरा की सड़कों पर फैली सनसनी।
सीओ आशना चौधरी का सख्त संदेश – मथुरा की पवित्रता पर बर्दाश्त नहीं होगा धब्बा।

मथुरा | क्राइम इंडिया टीवी डिजिटल डेस्क

मनोज कुमार सोनी मथुरा भक्तों और श्रद्धा से भरी पावन नगरी मथुरा में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर जहां रोज़ाना हजारों श्रद्धालु भक्ति भाव से मंदिरों में दर्शन करने आते हैं, वहीं शहर के बीचोंबीच चल रहे एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का घिनौना खेल पकड़ा गया है।

शनिवार देर शाम सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विकास मार्केट स्थित दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। पुलिस के अचानक पहुंचने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अंदर से जो नज़ारा सामने आया, उसने पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया।

आस्था की नगरी में अधर्म का अड्डा – पुलिस ने बताया कि दोनों स्पा सेंटरों में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया। जैसे ही पुलिस ने दरवाज़ा तोड़ा, अंदर पांच युवक और छह युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद किए गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। फिलहाल सेंटर संचालक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया – हमारी टीम को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि इन स्पा सेंटरों की आड़ में वेश्यावृति का गंदा धंधा चल रहा है। आज छापेमारी की गई, जहां आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां मिलीं। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।” सीओ ने साफ कहा कि धार्मिक नगरी मथुरा में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, समाज में भरोसा – छापेमारी की खबर फैलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। लोगों ने कहा कि इस तरह के सेंटर धार्मिक नगरी की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। स्थानीय व्यापारी संघ ने मांग की है कि प्रशासन मथुरा के सभी स्पा सेंटरों की सख्त जांच करे ताकि इस तरह के धंधों पर पूरी तरह रोक लग सके।

मथुरा की छवि पर दाग – श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा, जो विश्वभर में अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के लिए जानी जाती है, वहां इस तरह के कृत्य बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक हैं। हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करने आते हैं, लेकिन इन्हीं पवित्र गलियों में अगर गंदा धंधा पनपे, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।

प्रशासन सख्त, अन्य जगहों पर भी छापेमारी की तैयारी- पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर में और भी कई जगहों से ऐसे स्पा सेंटरों की शिकायतें मिली हैं। सीओ सिटी ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

धर्म की नगरी में अधर्म की परछाई

मथुरा जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह के रैकेट का संचालन न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि श्रद्धा और संस्कृति पर भी कुठाराघात है। इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि प्रशासन अब किसी भी कीमत पर इस गंदे धंधे को बर्दाश्त नहीं करेगा।

जांच जारी, नेटवर्क तक पहुंचेगी पुलिस

मथुरा पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। सेंटर के मालिकों, बुकिंग एजेंटों और बाहर से आने वाले ग्राहकों की भी कॉल डिटेल्स और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।सीओ सिटी का कहना है कि अगर इस नेटवर्क के पीछे कोई बड़ा गैंग है तो जल्द ही सभी को बेनकाब किया जाएगा।

पवित्र मथुरा की मिट्टी में आस्था है, भक्ति है और संस्कार हैं। ऐसे में इस पवित्र भूमि पर देह व्यापार का चलना समाज के लिए कलंक है। सीओ आशना चौधरी की कार्रवाई ने प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण पेश किया है और समाज को यह भरोसा दिलाया है कि मथुरा की गरिमा पर कोई दाग नहीं लगने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button