राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष – सिकंदरा में विजयादशमी उत्सव की भव्य तैयारियां
संघ का प्रत्येक कदम राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है।"

05 अक्टूबर को निकलेगा अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक पथ संचलन
स्थान: आदर्श विद्या मंदिर, सिकंदरा – समय: शाम 3 बजे
सिकंदरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खंड सिकंदरा, मंडल सिकंदरा द्वारा भव्य विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन आगामी 05 अक्टूबर रविवार को किया जा रहा है। यह आयोजन आदर्श विद्या मंदिर, सिकंदरा परिसर में शाम 3 बजे प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर संघ के विविध शाखाओं के स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य— राष्ट्रनिर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका, संघ की शताब्दी यात्रा का अवलोकन, और विजयादशमी पर्व की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्ता का पुनर्स्मरण है।
संघ के वरिष्ठ प्रचारकों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की उपस्थिति में यह आयोजन भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न होगा।पथ संचलन के माध्यम से राष्ट्र एकता, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी स्वयंसेवकों, नागरिकों और युवाओं से समय पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का आग्रह किया है।