पाली पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध कट्टे सहित युवक को धर दबोचा।

गश्त के दौरान अवैध कट्टा मिला, हाल ही में जमानत पर आया आरोपी गिरफ्तार
पाली थाना पुलिस की गश्त टीम ने सूखा चौराहा के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें 315 बोर का अवैध कट्टा मिला। युवक की पहचान राज सिंह उर्फ़ बाबू छपरी के रूप में हुई, जो कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा था और नौरोजाबाद गोलीकांड में आरोपी रह चुका है। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि उसका साथी फरार है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
तलाशी में युवक के पास से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही युवक का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार युवक की पहचान राज सिंह उर्फ़ बाबू छपरी, पिता स्व. संतोष सिंह, निवासी वार्ड क्रमांक 2, कचोरा मोहल्ला, पाली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



