पाक महिला के हनीट्रैप में फंसकर ISI को दे रहा था महत्वपूर्ण जानकारियां, फोन में देश विरोधी कई अहम सुबूत मिले

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर में जासूसी के आरोप में पिछले सप्ताह पकड़े गए युवक से अब तक हुई पूछताछ में सामने आया कि पाकिस्तानी हैंडलर्स उसके मोबाइल का वाट्सअप चला रहे थे। युवक एक पाक महिला हैंडलर के हनीट्रैप में फंसकर भारतीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचा रहा था।
HighLights
- यह खबर आने के बाद टेस्ला के शेयरों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
- ये सभी अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनियां हैं
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर में जासूसी के आरोप में पिछले सप्ताह पकड़े गए युवक से अब तक हुई पूछताछ में सामने आया कि पाकिस्तानी हैंडलर्स उसके मोबाइल का वाट्सअप चला रहे थे।
युवक एक पाक महिला हैंडलर के हनीट्रैप में फंसकर भारतीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचा रहा था।
आरोपित ने अपने मोबाइल सिम पर आए ओटीपी पाक हैंडलर्स के साथ साझा किए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपित जैसलमेर निवासी 28 वर्षीय झबराराम को हिरासत में लेकर एक सप्ताह तक सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की। झबराराम को शुक्रवार को अधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपित पैसों के लालच में सेना, सैन्य क्षेत्रों, सीमावर्ती क्षेत्रों की सड़क एवं पुल सहित सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाक हैंडलर्स को वाट्सअप से भेजता था।
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि आरोपित पर राज्य इंटेलिजेंस टीम को झबराराम की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उस पर लगातार निगरानी रख रही थी। वह चार साल से गांव में ई-मित्र चला रहा है।
झबराराम को 25 जनवरी की रात को पकड़ा गया था। उनके मोबाइल की जांच की तो उसमें देश विरोधी कई महत्वपूर्ण सुबूत मिले। इसके बाद राजस्थान इंटेलिजेंस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

