प्रशासनिक समाचार
Raipur: रायपुर में पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपी को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में किया था जानलेवा हमला


हमले के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देश पर त्वरित नाकेबंदी और सघन खोज अभियान चलाया गया। क्राइम टीम, थाना गोल बाजार, मौदहापारा, कोतवाली और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बैजनाथ पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नियाज खान अशरफी उर्फ निज्जू (27 वर्ष) निवासी मदनी चौक, संजय नगर, टिकरापारा (हाल पता अफरोज बाग, मौदहापारा) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मौदहापारा थाने में आर्म्स एक्ट के दो प्रकरण तथा टिकरापारा थाने में घरेलू हिंसा का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सुजुकी कंपनी की स्कूटी और एक चाकू जब्त किया है। आरोपी को हिरासत में रखकर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.