Life Style

‘आप मुझे टॉर्चर…’ सुबह 5 बजे शूटिंग से परेशान हो गई थीं Aishwarya Rai, मणि रत्नम की फिल्म से जुड़ा है किस्सा

कोरियोग्राफर ब्रिंदा मास्टर ने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे ऐश्वर्या ने फिल्म ‘इरुवर’ के गाने “कन्नई कट्टिकोलाथे” की शूटिंग सुबह 5 बजे की थी और अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया।

HighLights

  1. साल 1997 में आई थी इरुवर
  2. मणि रत्नम थे फिल्म के निर्देशक
  3. ऐश्वर्या राय के दीवाने हो गए थे लड़के

ऐश्वर्या राय के करियर में मणि रत्नम का अहम योगदान है। उनकी पहली फिल्म इरुवर से लेकर हिंदी फिल्म गुरु तक दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया। कोरियोग्राफर और निर्देशक ब्रिंदा मास्टर, जिन्होंने मणिरत्नम की फिल्मों में काम किया है, ने O2India के साथ बातचीत में ऐश्वर्या राय के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की।

फिल्म ‘इरुवर’ के गाने “कन्नई कट्टिकोलाथे” के लिए ऐश्वर्या राय को कोरियोग्राफ करने के बारे में बात करते हुए ब्रिंदा मास्टर ने बताया कि ऐश्वर्या ने ये गाना सुबह 5 बजे शूट किया था और कमाल ही कर दिया।

पांच बजे होनी थी शूटिंग

ब्रिंदा ने कहा- ‘मुझे आज भी वो एक म्यूजिक पीस याद है। उन्होंने क्या कमाल का डांस किया था। वो होटल रिहर्सल के लिए आई थीं। मैंने उन्हें वापस होटल तक छोड़ा भी था। मैं उनकी देखभाल कर रहा था। फिर वो सेट पर आईं, मणिरत्नम ने सुबह 5 बजे का शूट रखा था। उस समय हल्का-हल्का अंधेरा था। उन्हें उठकर तैयार होना पड़ा। उन्होंने तमिल में कहा, ‘अय्यो, अय्यो’मैं मरने वाली हूं। हे भगवान, आप लोग मुझे इस तरह टॉर्चर कर रहे हैं।’ लेकिन वो एक सीन, वो एक संगीत, वो एक शॉट उनका अभिनय! वो कमाल की डांसर हैं। सभी लड़के, यहां तक कि मोहनलाल भी, उनकी तरफ ही देखते रह गए।’

AIsh (17)

लड़के उनके दीवाने थे – बृंदा

बृंदा मास्टर ने ऐश्वर्या से अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया, जो मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से बहुत पहले की बात है। बृंदा ने बताया, “मैं ऐश्वर्या से फिल्मफेयर में परफॉर्म करते समय मिली थी। उस समय, मुझे लगता है, वह मिस वर्ल्ड भी नहीं बनी थीं। उन्होंने एक विज्ञापन किया था,पेप्सी का विज्ञापन और सभी लड़के उनके दीवाने हो गए थे। जब हम फिल्मफेयर में रिहर्सल कर रहे थे, तब वह एक मॉडल थीं। वह मेरे पास आईं और बोलीं,’तुमने बहुत अच्छा डांस किया।’ मुझे नहीं पता उन्हें याद है या नहीं। उन्होंने कहा, ‘तुमने बहुत अच्छा डांस किया।’ मैं बहुत खुश हुई। सभी लड़के जलन महसूस कर रहे थे। ‘अरे मास्टर, उन्होंने आपकी तारीफ की। वह हमारी तरफ देख भी नहीं रही थीं।’”

AIsh (18)

इरुवर में मोहनलाल के साथ प्रकाश राज, ऐश्वर्या राय, रेवती, गौतमी और तब्बू नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button