राजनीति

राजस्थान कांग्रेस चीफ ने अपने हमशक्ल से की मुलाकात, ‘धर्म भाई’ को चुनाव लड़ने का दिया ऑफर

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में अपने हमशक्ल नरेश कुमार सिंधी से मुलाकात की। डोटासरा ने 43 वर्षीय नरेश को अपना ‘धर्म भाई’ बताया और हंसी-मजाक में उन्हें आगामी चुनावों में प्रचार करने या चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया।

HighLights

  1. डोटासरा ने अपने हमशक्ल नरेश सिंधी से मुलाकात की।
  2. कांग्रेस अध्यक्ष ने नरेश को अपना ‘धर्म भाई’ बताया।
  3. डोटासरा ने नरेश को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया।

राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में अपने 43 वर्षीय हमशक्ल नरेश कुमार सिंधी से मुलाकात की। डोटासरा 62 साल के हैं, और खूद से लगभग 20 साल छोटे अपने जैसे दिखने वाले को देखकर बहुत खुश हुए।

उन्होंने नरेश का विधानसभा के सामने वाले लॉन में गर्मजोशी से स्वागत किया, मिठाई खिलाई और उन्हें अपना ‘धर्म भाई’ बताया, उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोगों के बीच ठहाके गूंज उठे।

हमशक्ल को घोषित किया ‘धर्म भाई’

डोटासरा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उन्होंने नरेश को अपना भाई बना लिया है। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय बातचीत होती रही और माहौल पूरी तरह सहज बना रहा। हंसी-मजाक के बीच राजनीतिक तड़का भी देखने को मिला।

डोटासरा ने चुटकी लेते हुए कहा कि आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में जहां वे स्वयं प्रचार के लिए नहीं पहुंच पाएंगे, वहां नरेश सिंधी को भेजा जा सकता है। भविष्य में कोशिश करूंगा कि नरेश को किसी सीट से चुनाव भी लड़वा दूं।

हालांकि उन्होंने यह बात पूरी तरह हंसी-मजाक के अंदाज में कही, लेकिन उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को हवा दे दी है।

कौन है नरेश कुमार सिंधी?

नरेश कुमार सिंधी केटरिंग का बिजनेस करते हैं, जो मेडिकल सेल्स में भी काम करते हैं, राजस्थान के नागौर जिले के एक शादी में यूट्यूबर शक्ति सिंह राठौर ने चुपके से उनका वीडियो बना लिया था। शादी के कुछ दिनों के बाद वीडियो वायरल हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है। कि नरेश 8 फरवरी को शादी में बस चाउमीन खा रहे थे, जब यूट्यूबर शक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड करके ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। क्लिप तेजी से वायरल हो गई, जिसे 2 मिलियन व्यूज और 40,000 लाइक्स मिले।

नरेश को कभी एहसास नहीं था कि वह राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष और सीकर के लक्ष्मणगढ़ से MLA गोविंद सिंह डोटासरा जैसे दिखते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने घेर लिया। जिसके बाद राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मिलने के लिए बुलाया था।

Related Articles

Back to top button