राष्ट्रीय

‘जान से हाथ धो बैठोगे’, ठाणे में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर बिल्डर से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

ठाणे के एक बिल्डर से अज्ञात लोगों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। बिल्डर को व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो क्लिप के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय चंद्रनाथ महाजन ने बताया कि कारोबारी की शिकायत, वाट्सएप कॉल और आडियो क्लिप के आधार पर 20 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button