एक्सक्लूसिव खबरें
Trending

दीपावली पर जवानों के बीच पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, वीडियो संदेश जारी कर दी शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले- इस बार भी जवानों के बीच मनाऊंगा त्योहार।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, जो अंधकार के विरुद्ध हमारे संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व पूरे देश को रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने कहा, “आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व और आने वाला समय सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण रहे।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भी देशवासियों की तरह पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाते हैं। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी वह देश के वीर जवानों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाएंगे। उन्होंने जवानों के प्रति सम्मान और उनके योगदान का उल्लेख करते हुए देशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात।

दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस मुलाकात की जानकारी दी। प्रधानमंत्री के दीपावली संदेश में देशवासियों के साथ-साथ सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान और उनके बीच त्योहार मनाने की परंपरा का भाव भी नजर आया।

Related Articles

Back to top button