साहित्य जगत
एम्स में भर्ती विनोद कुमार शुक्ल की हालत चिंताजनक, साहित्य जगत में चिंता।

हालत नाजुक, एम्स में इलाज जारी
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखक विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उन्हें एम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है।
जटिल श्वसन रोग
डॉक्टरों के अनुसार, वह इंटरस्टिशियल लंग डिजीज से पीड़ित हैं और उन्हें गंभीर निमोनिया भी हो गया है, जिससे सांस लेने में परेशानी बढ़ गई है।
पुरानी बीमारियां बनी चुनौती
टाइप-2 मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण उनका उपचार और जटिल हो गया है।
साहित्य जगत की चिंता
उनके चाहने वाले और साहित्यकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
