एक्सक्लूसिव खबरेंएसीबी खबरदिल्ली एनसीआरराजनीतिराजनीतिकराष्ट्रीयसुबह की खाश खबरेंसुबह के प्रमुख समाचार

चिल्हारी में जनजाति गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उमरिया जिले की चिल्हारी पंचायत में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजाति गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे थे और अध्यक्षता चिल्हारी सरपंच ने की।
जनजाति समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और सभी ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
दिलीप पांडे ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अटल सरकार ने जनजाति मंत्रालय बनाया और प्रधानमंत्री मोदी ने 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाना शुरू किया।
कार्यक्रम का संचालन राज ऋषि मिश्रा ने किया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

जनजाति प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जनजाति समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सक्रिय बंधुओं को दिलीप पांडे द्वारा सम्मानित किया गया।
सभी उपस्थित जनों ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

बिरसा मुंडा के योगदान पर चर्चा

मुख्य अतिथि दिलीप पांडे ने बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष, देश की स्वतंत्रता तथा सामाजिक समरसता के लिए दिए अमर योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि—

“बिरसा मुंडा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, बल्कि सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और राष्ट्रवाद की प्रेरणा भी हैं।”

Related Articles

Back to top button