एक्सक्लूसिव खबरें
Trending

सिकन्दरा में जनआंदोलन की तैयारी, चुनाव से पहले मुद्दे गर्माए।

सोशल मीडिया से सड़कों तक गूंजेगा सिकन्दरा का आंदोलन?

सिकन्दरा में जनआंदोलन की आहट, 

सोशल मीडिया से सड़कों तक गूंजेगा  आंदोलन?

दौसा सिकन्दरा विधानसभा चुनाव से पहले सिकन्दरा क्षेत्र में जनआंदोलन की तैयारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया ग्रुप्स में तेजी से वायरल हो रहे एक संदेश में स्थानीय समस्याओं को लेकर व्यापक अभियान चलाने की मांग उठाई गई है। संदेश में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र की अनदेखी के कारण आमजन को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
वायरल संदेश के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र को “दलालों और बहुरूपियों से मुक्त” करने की बात कही गई है और चेतावनी दी गई है कि यदि हालात नहीं बदले तो जनता ठगी का शिकार होती रहेगी। इस संदेश के साथ सिकन्दरा गाँव की 10 प्रमुख मांगें भी सामने आई हैं,
जिनमें नगरपालिका गठन, सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, अस्पताल सुविधाओं में सुधार और फ्री वाई-फाई जैसी सुविधाएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाणियों को जोड़ने वाले मार्गों की हालत खराब है और कई जगहों पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से रात में आवागमन में दिक्कत होती है।
वहीं, राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी, दवाइयों की सीमित उपलब्धता और साफ-सफाई की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। वायरल संदेश में यह भी कहा गया है कि यदि सरपंच से लेकर सांसद तक सभी जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर एक-दो काम भी प्राथमिकता से कर दें, तो सिकन्दरा को आदर्श क्षेत्र बनाया जा सकता है।
फिलहाल यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है, हालांकि प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि चुनावी माहौल में ये मांगें राजनीतिक एजेंडा बनती हैं या फिर केवल सोशल मीडिया तक सीमित रह जाती हैं।

Related Articles

Back to top button