जयपुर दुर्घटना

बुलडोजर से ‘बदला’: कहासुनी के बाद युवक ने मचाया तांडव, होटल और कई गाड़ियां तोड़ीं

जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र में एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मालाराम विश्नोई नामक व्यक्ति ने बुलडोजर से एक होटल के मुख्य हिस्से और खड़ी गाड़ियों को तोड़ दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर जब्त कर आरोपी मालाराम को हिरासत में ले लिया है।

HighLights

  1. बुलडोजर से होटल और वाहन तोड़े गए।
  2. मामूली कहासुनी के बाद घटना हुई।
  3. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक व्यक्ति बुलडोजर से उत्पात मचाता दिख रहा है। दरअसल ये घटना जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र की है, जहां मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

कहासुनी के बाद आरोपी मालाराम विश्नोई ने बुलडोजर लेकर होटल के मुख्य हिस्से को तोड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने होटल में खड़ी एक स्कॉर्पियो सहित कुछ अन्य वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचाया।

इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। ये पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की खबर मिलने पर करवड़ थाना प्रभारी परमेश्वरी विश्नोई मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को समझते हुए  इलाके में दबिश दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर को जब्त करके आरोपी मालाराम को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button