क्राइम समाचार
Trending

मानपुर थाने में FIR दर्ज, पत्नी को बहकाकर ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

कॉल डिटेल से जुड़े तार, पुलिस कर रही छानबीन गांव में मचा हड़कंप, जांच तेज।

 

खेत पर गया पति, सुबह लौटा तो पत्नी और डेढ़ लाख रुपये गायब।

मोबाइल कॉल डिटेल से खुला राज, तीन लोगों पर गंभीर आरोप।

मनोज कुमार सोनी दौसा | राजस्थान के दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम घूमना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने और घर से ₹1.50 लाख नकद व सोने-चांदी के जेवरात गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है।

क्या है पूरा मामला? पीड़ित महेंद्र पुत्र कल्याण सहाय मीणा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 9 फरवरी 2026 की रात वह अपने खेत पर आवारा पशुओं की रखवाली के लिए गया हुआ था। सुबह करीब 5 बजे जब वह घर लौटा तो कमरे में रखा बक्सा खुला मिला और पत्नी घर पर नहीं थी।

बक्से में रखे ₹1,50,000 नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी गायब पाए गए। आसपास तलाश करने के बाद भी पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा।

मोबाइल कॉल से जुड़े तार रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बांदीकुई क्षेत्र के तीन व्यक्तियों ने कथित रूप से उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाकर घर से नगदी और जेवरात निकलवाए।

पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। भय के कारण वह तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका, लेकिन अब पुलिस से न्याय की मांग की है।

पुलिस जांच शुरू मानपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।क्या यह प्रेम प्रसंग का मामला है?या फिर सुनियोजित तरीके से की गई साजिश?नकदी और जेवरात की बरामदगी कब तक?

 

Related Articles

Back to top button